{"_id":"a03d087d72aa70f852b68a2b7eaad6af","slug":"wife-killed-in-domestic-discord-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पत्नी को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में पत्नी को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धर्मगढ़ में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव धर्मगढ़ निवासी सुलतान तथा उसकी पत्नी बाला के बीच में कई दिनों से कहासुनी चल रही थी। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सुलतान ने घर में रखा चाकू उठा लिया और बाला के पेट में मार दिया। इसी दौरान शोर-शराब सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चाकू लगने से घायल हुई महिला को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
महिला को चाकू मारने की सूचना पर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति सुलतान को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन