फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wife along with her lover killed her husband In Jind

मारा गया एक और पति: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया साजिद का कत्ल, यहां ठिकाने लगाई लाश; फिर खुद कबूला सच

Mon, 16 Jun 2025 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

हरियाणा के जींद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुहाग को उजाड़ दिया। पुलिस ने मामला का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
wife along with her lover killed her husband In Jind
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के रेलवे स्टेशन बूढ़ाखेड़ा के पास ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को जीआरपी ने सुलझा लिया है। हत्या के इस मामले में जीआरपी ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। मामले की निगरानी खुद पुलिस अधीक्षक रेलवे नितिका गहलोत कर रहीं थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने जींद जीआरपी के थाना प्रभारी श्याम सिंह और टीम की पीठ थपथपाई है। मौत के बाद आरोपी तक पहुंचने के लिए जीआरपी ने मुखबिरों का जाल फैलाया। जीआरपी को कुछ अहम जानकारियां मिलीं, जिनके आधार पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सहआरोपी का नाम उगल दिया। उसने बताया कि मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर ही उसने अपने पति की हत्या की थी। जीआरपी ने मुजफ्फरपुर में छापामारी करके मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
12 जून को एक शव जींद के पास बूढ़ाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पर झाड़ियों से मिला था। मृतक के शरीर पर डंडे से मारपीट और चाकू के घाव थे। मृतक की पहचान बड़ौदा गांव मुजफ्फरपुर निवासी 24 वर्षीय साजिद के तौर पर हुई थी। जीआरपी ने मृतक के भाई मुबारिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

 

जीआरपी टीम ने यह सराहनीय कार्य किया है। 72 घंटे के अंदर ही ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी और सह आरोपी को काबू कर लिया गया है।-नितिका गहलोत, एसपी रेलवे।

यह भी पढ़ें: UP: सीना... हाथ और पैर पर अनगिनत वार, प्राइवेट पार्ट भी न छोड़ा; आधी रात में तांत्रिक को नृशंसता से काट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed