{"_id":"684f91f3f1a9eda3080f1f61","slug":"tantrik-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-due-to-enmity-in-moradabad-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सीना... हाथ और पैर पर अनगिनत वार, प्राइवेट पार्ट भी न छोड़ा; आधी रात में तांत्रिक को नृशंसता से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीना... हाथ और पैर पर अनगिनत वार, प्राइवेट पार्ट भी न छोड़ा; आधी रात में तांत्रिक को नृशंसता से काट डाला
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:43 PM IST
सार
Moradabad Murder News:यूपी के मुरादाबाद जिले में रंजिश में तांत्रिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिलों ने तांत्रिक के सीने, पैर और हाथों पर भी वार किए। प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
1 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tantrik Gulab Saini Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी के हरियाना गांव में शनिवार देर रात घर में घुसे चार हमलावरों ने तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पास में दूसरी चारपाई पर सो रहीं उनकी पत्नी बूची सैनी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पत्नी ने एक हमलावर को पहचान लिया। हत्या का कारण झाड़फूंक को लेकर चली आ रही रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी गुलाब सिंह सैनी खेतीबाड़ी के अलावा तंत्र विद्या का काम करते थे। शनिवार रात गुलाब सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। पास में ही दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी बूची सैनी सोई थीं।
2 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
सीने, पैर और हाथों पर भी वार
देर रात करीब ढाई बजे घर में घुसे चार लोगों ने गुलाब सैनी पर हमला बोल दिया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान सीने, पैर और हाथों पर भी वार किए। हमलावरों ने टांगों और प्राइवेट पार्ट पर भी धारदार हथियार से कई बार वार किए। चीख सुनकर उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। पत्नी ने एक व्यक्ति संजीव को पहचान लिया।
3 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव की बहन कामिनी की तबीयत खराब होने पर पति ने झाड़फूंककर उसका इलाज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
इसके बाद कामिनी की मौत हो गई। तभी से संजीव उसके पति से रंजिश रखता था। वह पति की हत्या करने का कई बार प्रयास कर चुका था। हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तांत्रिक की पत्नी बूची सिंह की तहरीर पर आरोपी संजीव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।