फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   saplings distributed at the AYUSH mega camp

Jind News: आयुष मेगा शिविर में 180 मरीजों की जांच, 100 पौधे बांटे

Sun, 18 Oct 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
saplings distributed at the AYUSH mega camp
17जेएनडी03: आयुष ग्राम सुलहेड़ा में आयोजित ​शिविर में स्वास्थ्य की जांच करवाने आए ग्रामीण। संवा
जींद। आयुष विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष ग्राम सुलेहड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष मेगा शिविर लगाया गया। शिविर में 180 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन


इस दौरान शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच के साथ पौधारोपण, पौधों का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। शिविर के संयोजक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को 100 फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधे वितरित किए गए। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. योगेश कुमार ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed