फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth arrested with five stolen mobile phones

Jind News: चोरी के पांच मोबाइल सहित युवक गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with five stolen mobile phones
नरवाना। चोरी के मोबाइल फोन सस्ते दाम पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को धमतान साहिब पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल जिले के गांव जाखौली निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना गढ़ी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को एएसआई सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ गांव धमतान साहिब के बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण चोरी के मोबाइल फोन अपने पास रखता है और उन्हें कम कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के मुताबिक, वह कालवन की ओर से महासिंह वाला टी-प्वाइंट की तरफ आने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महासिंह वाला टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद वहां पहुंचे संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी पैंट की जेबों से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें आईफोन 17, आईफोन 13, ओप्पो ए59, वीवो टी3 और रेडमी नोट 6 प्रो शामिल हैं।
विज्ञापन



आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस बरामद फोन के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।
— एसआई हरजिंदर सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी धमतान साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed