फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dance deemed appropriate in the Shurpanakha episode

Jind News: शूर्पणखा प्रसंग में नृत्य को बताया उचित

Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dance deemed appropriate in the Shurpanakha episode
फोटो 7 नरवाना। प्रैस वार्ता के दौरान रामलीला मंच की वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखते हुए महं
नरवाना। नरवाना के हुड्डा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग के दौरान हुए नृत्य को लेकर हुई वायरल वीडियो पर उठे सवालों पर किन्नर समाज की महंत रेशमा माई ने अपना पक्ष रखा। शनिवार शाम रामलीला मंच पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रस्तुति को उचित बताते हुए कहा कि इसमें कुछ भी अशोभनीय नहीं था। महंत रेशमा माई ने कहा कि शूर्पणखा के विभिन्न रूपों का वर्णन मिलता है, जिनमें मीनाक्षी भी एक रूप था। इसी रूप को ध्यान में रखते हुए किन्नर समाज की सदस्य सिम्मी ने रामलीला मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था। उनके अनुसार, नृत्य को अशोभनीय बताना उचित नहीं है। प्रेस वार्ता के दौरान नृत्य प्रस्तुत करने वाली सिम्मी भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed