फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When the company employees chased the thieves, they opened fire.

Jind News: कंपनी कर्मियों ने चोरों का पीछा किया तो फायरिंग की

Sat, 10 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
When the company employees chased the thieves, they opened fire.
जींद। मोबाइल टावर कर्मचारियों पर लोहचब गांव के पास फायरिंग करने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दालमवाला गांव निवासी रणबीर ने बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। 9 अगस्त की रात को किन्नर गांव के मोबाइल टावर से बोलेरो गाड़ी चोरी कर जींद की तरफ जाने की उसको सूचना तकनीशियन जोगेंद्र ने फोन कर दी थी। इस दौरान वह भी रात को पेट्रोलिंग करते हुए ईक्कस गांव के पास था। जब उन्होंने गाड़ी को आते देखा तो उसका पीछा किया। यह गाड़ी जींद-पानीपत रोड पर लोहचब गांव की तरफ मुड़ गई। वह अपनी बरेजा गाड़ी में पीछा कर रहा था तो बोलेरो पिकअप गाड़ी से तीन युवक उतरे और उन्होंने उसके सामने वाले शीशे पर फायर कर दिया। जब उसने डर के मारे गाड़ी वापस मोड़ी तो एक फायर पीछे के शीशे पर किया। इस कारण वह डर के मारे अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने उनकी गाड़ी की हेडलाइट तोड़ दी। इस मामले में सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed