{"_id":"663a897b9f2c6841f406def4","slug":"wheat-arrival-remained-nominal-offtake-remained-23-percent-jind-news-c-199-1-sroh1009-116736-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गेहूं की आवक नाममात्र रही, उठान 23 प्रतिशत बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गेहूं की आवक नाममात्र रही, उठान 23 प्रतिशत बाकी
Wed, 08 May 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी14: शहर की अनाजमंडी में गेहूं का वजन करते मजदूर। संवाद
जींद। जिलेभर की अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक नाममात्र रह गई है। इसके चलते अब तक मंडियों में 6967070 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंडियों में आवक पिछले एक सप्ताह से लगातार कम हो रही है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 36 मंडियां अलॉट की गई थी, लेकिन अब गेहूं का सीजन समाप्त होने की तरफ है। 14 मंडियों में ही गेहूं की आवक हो रही है।
मंगलवार को जिले की मंडियों में गेहूं की आवक घटकर 40800 क्विंटल रह गई, जोकि बीते सप्ताह से काफी कम है। गेहूं उठान में इस बार सभी खरीद एजेंसियोंं की गति धीमी है। इसके चलते मंडियों में आवक भी नाममात्र है। रविवार को गेहूं की खरीद न करके उठान का कार्य करवाया जा रहा है। इसके बावजूद भी अभी तक मंडियों से 5327210 क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। इसके चलते किसानों को समय पर पेमेंट होने में उठान बाधा बन रही है। मंडियों में अब तक 15 अरब 53 करोड़ 85 लाख रुपये का गेहूं खरीदा गया है। इसमें से किसानों को 11 अरब 60 करोड़, 27 लाख रुपये की पेमेंट एजेंसियों ने कर दी है, जबकि उठान नहीं होने से किसानों का गेहूं 3 अरब 93 करोड़ 58 लाख रुपये बकाया है। अभी तक मंडियों से खरीद का 77 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। उठान को लेकर डीसी ने भी सभी खरीद एजेंसियों को फटकार लगाकर गति बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंडियों में उठान की गति कछुआ चाल से ही चली।
अब नहीं मंडियों में दिक्कत
मंडियों में अब किसानों व आढ़तियों को उठान की कोई दिक्कत नहीं है। जिसके चलते उठान को निरंतर बढ़वाया जा रहा है, ताकि सरकार के निर्देशों पर किसानों को खरीद के 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जा सके। इसके लिए खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मंडियों से गेहूं का उठान निर्धारित समय में पूरा करें। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।