फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Well worship was done on the birth of a girl in Belrakha

Jind News: बेलरखा में लड़की के जन्म पर किया कुआं पूजन

Fri, 22 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Well worship was done on the birth of a girl in Belrakha
21जेएनडी04-बेलरखा गांव में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन में भाग लेते परिजन व स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत
जींद। आज जहां समाज में लड़कियों को बरारबरी का दर्ज दिलाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इसका एक उदाहरण गांव बेलरखा में भी देखा गया है। गांव के ही बलमत के घर पौत्री होने की खुशी में कुआं पूजन का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र बेलरखा की टीम सदस्य एमपीएचडब्ल्यू प्रदीप भारद्वाज व रितु शर्मा ने कहा कि रोहताश की पत्नी सोनम ने 29 जुलाई को एक कन्या को जन्म दिया था जिसकी खुशी में वीरवार को उनके परिवार ने बड़े ही खुशी के साथ कुआं पूजन कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

रितु शर्मा ने कहा कि हमें आज के युग में लड़का व लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों से आगे रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। लड़कियों के बगैर हमारे घर में किसी भी तरह का त्योहार की कोई भूमिका ही नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि रोहताश का परिवार बड़ा ही भाग्यशाली है जिनके घर में कन्या का जन्म हुआ। उन्होंने लड़की के जन्म पर ऐसे भव्य कार्यक्रम के जरिए लोगों को संदेश भी दिया कि हमें लड़की होने की खुशी भी उसी प्रकार माननी चाहिए जैसे हम लड़के के जन्म की खुशी मनाते हैं। कन्या होने की खुशी पर सोनम ने कहा कि आज हम बहुत ही खुश हैं क्योंकि हमारे भगवान ने मुराद पूरी कर दी। हम परमात्मा से अरदास लगाए हुए थे कि हमारे घर में लड़की का जन्म होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed