{"_id":"610d63948ebc3eb9fc43e437","slug":"welcome-gates-will-be-set-up-on-every-road-leading-to-the-city-on-independence-day-jind-news-rtk620178886","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर शहर में आने वाले हर रास्ते पर लगेंगे स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर शहर में आने वाले हर रास्ते पर लगेंगे स्वागत द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना (जींद)। उपमंडल कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने की। इसके लिए नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इस दौरान शहर में आने वाले हर रास्ते पर स्वागत द्वार बनाने व दुकानों व मकानों पर तिरंगा झंडा लगाने का फैसला लिया गया। एसडीएम ने कहा कि पहली बार रास्ते पर स्वागत द्वार लगेंगे। पुराना बस स्टैंड पर खंड विकास एवं पंचायत विभाग, कार्यक्रम स्थल पर मार्केट कमेटी, लितानी रोड पर रेलवे फाटक पालिका उचाना, पुराना रजबाहा रोड चौक पर जलापूर्ति विभाग की ओर से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुराने बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों तरफ रंगोली की पट्टियां बनाई जाएगी। इस दौरान दुकानों, मकानों के ऊपर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बनाने के लिए सभी विभाग स्वतंत्रता सेनानियों के फोटो सहित बैनर लगाएंगे। तिरंगा के साथ एक सेल्फी प्वाइंट भी कार्यक्रम स्थल पर बनाया जाएगा।