फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water in paddy crop harvested due to rupture of Rajwaha, farmers demand compensation

रजवाहा टूटने से धान की पकी फसल में भरा पानी, किसानों की मुआवजे की मांग

Fri, 02 Oct 2020 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water in paddy crop harvested due to rupture of Rajwaha, farmers demand compensation
रजवाहा टूटने से खेतों में जा रहा पानी। - फोटो : Jind
गैस एजेंसी गोदाम रोड के पास वीरवार रात में रजवाहा नंबर तीन टूट गया, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। पानी भरने से धान की पकी फसल को नुकसान होगा। रजवाहा टूटने की सूचना मिलने के बाद नहरी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अंटा हेड से पानी बंद कर मशीन से कटाव को भरने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि रजवाहा में क्षमता से अधिक पानी छोड़ा गया था, जिसकी वजह से टूट गया। रजवाहे का निर्माण 35 साल पहले हुआ था। इसकी पटरियां काफी कमजोर हो गई हैं।
विज्ञापन

काफी किसानों ने खेतों में अपने मकान बना रखें हैं, जिनको डेरों के नाम से जाना जाता है। रात में 10 बजे इन डेरों की दीवारों के पास पानी पहुंचा तो लोगों को पता चला कि रजवाहा टूट गया है। रात में किसान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। किसान महल सिंह ने बताया कि रजवाहा टूटने से उनके खेतों और डेरों में बनाए गए घरों तक पानी पहुंच गया। रात जागकर काटी है। उनकी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। राकेश ने बताया कि रजवाड़े का काफी किनारा टूट गया है। राकेश ने कहा कि उसने यहां पर ठेके पर जमीन ली हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान उसका हुआ है। उसके खेत में रेत की मोटी परत जम गई है। किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

नहरी विभाग के एसडीओ सोमनाथ ने कहा कि उपायुक्त के आदेशों पर वीरवार को एक्सईएन मंगतराम शर्मा गर्ग सफीदों पहुंचे थे। उन्होंने इस रजवाहे में अधिक पानी छोड़ने के लिए कहा था। उनके आदेश पर इस रजवाहे में पहले से अधिक पानी छोड़ा गया था। ओवरफ्लो होने के कारण रजवाहा टूट गया। मशीन के माध्यम से रजवाहे के किनारे को मिट्टी से भरा जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस रजवाहे को नया बनवाने के लिए एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed