फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Waiting for the report... Hydrogen plant will not be inaugurated in December

Jind News: रिपोर्ट का इंतजार...दिसंबर में नहीं होगा हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन

Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the report... Hydrogen plant will not be inaugurated in December
05जेएनडी15-रेलवे स्टेशन के पास बना हाइड्रोजन प्लांट, जिसका उद्घाटन दिसंबर माह में नहीं होगा। सं
जींद। जिले में बन रहे हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन दिसंबर महीने में नहीं होगा। क्योंकि जर्मन कंपनी की रिपोर्ट अभी आई नहीं है। रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह में आएगी। इसके बाद ही प्लांट के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

जिले में हाइड्रोजन प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन जर्मनी की टेक्निकल कंपनी की फाइनल रिपोर्ट समय पर न आने के कारण उद्घाटन प्रक्रिया को रोक दिया गया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि दिसंबर माह में प्लांट को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अब यह संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

हाइड्रोजन प्लांट रेलवे परियोजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि इसके शुरू होने के बाद रेलवे इंजन को पर्यावरण अनुकूल वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध होगा। निर्माण एजेंसी ने सभी इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और तकनीकी इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक, कंट्रोल रूम और सुरक्षा मानकों के अनुरूप लगाए गए उपकरणों की टेस्टिंग भी स्थानीय स्तर पर पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद प्लांट की अंतिम हरी झंडी जर्मन तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से मिलने वाली रिपोर्ट पर निर्भर है।
जर्मनी की कंपनी को प्लांट के संचालन से संबंधित सुरक्षा पैरामीटर, हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता और जोखिम प्रबंधन के तकनीकी मूल्यांकन की रिपोर्ट भेजनी थी। यह रिपोर्ट उद्घाटन से पहले अनिवार्य मानी जाती है ताकि संचालन के दौरान किसी दुर्घटना या तकनीकी जोखिम से बचा जा सके।
डीआरएम दिल्ली ने किया था प्लांट का निरीक्षण
3 दिसंबर को डीआरएम दिल्ली पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मशीनरी सेटअप की विस्तार से समीक्षा की। डीआरएम को प्लांट की तकनीकी व्यवस्था संतोषजनक मिली थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लांट से जुड़े कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल और रखरखाव से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए।

वर्जन
हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन दिसंबर माह में नहीं होगा। जर्मनी कपनी की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह में आएगी। इसके बाद ही हाइड्रोजन प्लांट के उद्घाटन प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed