{"_id":"6aaed1abef0379667e02db2d","slug":"advocate-who-came-to-lodge-electricity-complaint-was-held-hostage-and-beaten-up-fir-against-four-including-sdo-jind-news-c-17-1-rtk1052-923417-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली शिकायत दर्ज कराने पहुंचे अधिवक्ता को बंधक बनाकर पीटा, एसडीओ समेत चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली शिकायत दर्ज कराने पहुंचे अधिवक्ता को बंधक बनाकर पीटा, एसडीओ समेत चार पर एफआईआर
विज्ञापन
सफीदों। बिजली घर में बिजली संबंधित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हाट निवासी अधिवक्ता प्रवीण ने पांच बिजली कर्मचारियों पर मारपीट करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने एसडीओ समेत पांच बिजली कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्रवीण ने एफआईआर में बताया कि वह सफीदों न्यायालय में वकालत करते हैं। 16 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से उनके घर की बिजली खराब थी। उसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए वह हाट स्थित बिजली घर पहुंचे और कर्मचारियों से शिकायत रजिस्टर मांगा।
इसी दौरान रवि लाइनमैन और ऑपरेटर मनीष उनसे एसडीओ के खिलाफ दायर आरटीआई और सीएम विंडो पर शिकायत को लेकर उलझ पड़े। आरोप है कि कर्मचारियों ने आरटीआई दायर करने और सीएम विंडो पर शिकायत लगाने का मजा चखाने की बात कहते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से सिर व दोनों हाथों पर वार किए। जमीन पर गिरने के बाद भी मारपीट की और इसी दौरान आरोपियों ने मोबाइल से उनकी वीडियो बना ली।
आरोपियों ने धमकी दी कि यदि एसडीओ के खिलाफ दायर आरटीआई और सीएम विंडो पर शिकायत वापस नहीं ली गई तो जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि जबरदस्ती उनके हाथ जुड़वाकर वीडियो में आरटीआई और सीएम विंडो वापस लेने की बात भी कहलवाई गई।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में रवि लाइनमैन, ऑपरेटर मनीष, जेई रतनलाल, जेई राजेंद्र और एसडीओ ग्रामीण प्रभात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अधिवक्ता मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर
आरोपियों की नजर हटते ही मौका पाकर अधिवक्ता अपनी गाड़ी से वहां से निकल भागे और सीधे घर पहुंचे। इसके बाद वह सफीदों के नागरिक अस्पताल गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया।