{"_id":"6aaed1da767b80aee40a4f96","slug":"painting-and-speech-competition-will-be-held-at-the-district-level-on-september-22-jind-news-c-199-1-sroh1006-160588-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 22 सितंबर को जिलास्तर पर होगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 22 सितंबर को जिलास्तर पर होगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी15-सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली। स्रोत प्रशासन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को विकसित भारत की थीम से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जीजीपीएस किनाना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैबतपुर, पीएम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुलाना सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने विकसित भारत और सपनों का भारत विषय पर अपने विचारों एवं कल्पनाओं को भाषण और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों के दौरान विभिन्न विद्यालयों में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच, समाजसेवी, प्राचार्य, एसएमसी अध्यक्ष, एसएमसी अध्यक्ष, एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीएम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ सहित लगभग 150 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों में भी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरी ओर पीआईजी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति ने किया। भाषण में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा संजना ने प्रथम, बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा नेला ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में बीकॉम द्वितीय वर्ष मंजुला ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की संजना ने द्वितीय तथा बीकॉम तृतीय वर्ष की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।