{"_id":"69bc5b06e607f94def0a66f5","slug":"volunteers-conveyed-a-message-of-service-and-awareness-jind-news-c-199-1-jnd1010-150204-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वयंसेवकों ने दिया सेवा और जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वयंसेवकों ने दिया सेवा और जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
19जेएनडी15: बड़नपुर शिविर में श्रमदान करते हुए स्वयंसेवक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान, नरवाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गांव बड़नपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।
स्वयंसेवकों ने कृषि प्रशिक्षण केंद्र, सच्चाखेड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां केंद्र के निदेशक हितेश कालरा और डॉ. रोहित ने उनका स्वागत किया। डॉ. रोहित ने आधुनिक खेती, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशकों के संतुलित उपयोग और खरपतवार प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं निदेशक हितेश कालरा ने ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और पार्क व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। इस पहल से ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला। कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार ने प्राचार्य जसवंत सिंह का शिविर की अनुमति के लिए आभार जताया। इस अवसर पर गांव के सरपंच गगनदीप, नरेश शर्मा, भजन लाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद