फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers were made aware about prevention from seasonal diseases.

Jind News: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about prevention from seasonal diseases.
01 शिविर में आयुर्वेदिक औषधि वितरित करते हुए डॉक्टर योगेश। संवाद
जींद। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) सुलेहड़ा के तत्वावधान में फुलियां कलां स्थित गुरु रविदास चौपाल में विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिला के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन


शिविर के संचालक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बुखार से संबंधित जांच की गई। सांस संबंधी रोगियों के ऑक्सीजन स्तर की भी जांच की गई। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन


डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। इसके लिए जागरूकता स्टैंडीज लगाई गईं। शिविर में औषधीय पौधों का प्रदर्शन भी किया गया और उनके औषधीय गुणों तथा दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों और स्वाइन फ्लू जैसी मौसमी श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए डिस्पोजेबल मास्क वितरित किए गए। शिविर के सफल संचालन में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जयपाल, स्वयंसेवक अंकित, बलराज, राजेंद्र, सतबीर सिंह और चरण सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed