{"_id":"610ed2a58ebc3e70d142786e","slug":"villagers-troubled-by-frequent-power-cuts-blocked-the-highway-for-two-and-a-half-hours-jind-news-rtk620307512","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के कटों से परेशान ग्रामीणों ने रात को ढ़ाई घंटे हाईवे रखा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के कटों से परेशान ग्रामीणों ने रात को ढ़ाई घंटे हाईवे रखा जाम
विज्ञापन
हाईवे पर खरकभूरा चौक पर रोड जाम करते हुए ग्रामीण। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना(जींद)। दो दिनों से बिजली के कट से तारखां, घसो कलां, घसो खुर्द व सफाखेड़ी के ग्रामीणों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। साढ़े नौ बजे के करीब ग्रामीणों द्वारा रोड जाम किया गया, जो साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद खोला गया। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। रात को बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने रात 12 बजे जाम को खोला।
जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। ग्रामीण सतीश, बलजीत, रामनिवास, नरेश व रामफल ने कहा कि बुधवार से रात को सफाखेड़ी, तारखां, घसो खुर्द, घसो कलां व सफा खेड़ी में बिजली के लंबे-लंबे कट लगते रहे हैं। बिजली कटौती के कारण रात को ग्रामीण चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। इसी तरह शुक्रवार रात को बिजली बार-बार कटती रही।
इससे परेशान होकर ग्रामीण खरकभूरा पॉवर हाउस पहुंचे। यहां से संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर बिजली घर के बाहर ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगा दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि तारखां, सफाखेड़ी, घसो खुर्द, घसो कलां व भगवानपुरा गांव के ग्रामीण दो दिन से बिजली के कटों से परेशान हैं। खेत में काम करके जब ग्रामीण देर शाम घर आते हैं तो पूरी रात लंबे-लंबे बिजली के कटों के चलते चैन की नींद नहीं सो पाते।
विज्ञापन
एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि दो दिन से लाइन में फॉल्ट होने के कारण परमिट लेकर लाइन को ठीक किया गया। इस कारण रात को लाइट नहीं रहती थी। शुक्रवार को भी फॉल्ट को ठीक किया जा रहा था। फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली की सप्लाई रात को शुरू कर दी गई।