फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers held hostage for three hours in school in Kaloda Kalan

कलौदा कलां में ग्रामीणों ने स्कूल में तीन घंटे शिक्षकों को बनाया बंधक

Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers held hostage for three hours in school in Kaloda Kalan
खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद। - फोटो : Jind
नरवाना। सरकारी स्कूलों को मर्ज करने व शिक्षकों की ट्रांसफर ड्राइव में आई विसंगतियों के विरोध में वीरवार को फिर से कलौदा कलां के ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान तीन घंटे तक शिक्षकों को स्कूल में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति श्योकंद गांव में दनौदा पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार के साथ पहुंची। यहां ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, उसके बाद ही स्कूल का ताला खोला।
विज्ञापन

ग्रामीण सरोज, मीना, नीलम, शकुंतला, राजकली, चांदा, मुकेश, ईशाक भट्टी, अजय, सतीश ने कहा कि उनके स्कूल से कई अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षा सत्र के बीच में ही शिक्षकों के तबादले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार का फैसला सरकारी स्कूलों को बंद कराने वाला है। सरकार स्कूलों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। गरीब परिवारों के बच्चों को केवल मजदूर बनाने पर ही सरकार का फोकस है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को शिक्षा की नींव को मजबूत करना चाहिए ना कि कमजोर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed