{"_id":"6807ef2d47151eb11108fdb9","slug":"vikas-kundu-got-288th-rank-after-studying-in-rural-area-jind-news-c-199-1-sroh1009-133537-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई कर विकास कुंडू ने पाया 288 वा रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई कर विकास कुंडू ने पाया 288 वा रैंक
Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी46: विकास कुंडू। परिजन
पिल्लूखेड़ा। यूपीएससी की परीक्षा में पिल्लूखेड़ा निवासी विकास कुंडू ने 288 वां रैंक प्राप्त किया है। विकास कुंडू को यह रैंक मिलने पर परिवार व आसपास के गांवों के लोगों ने उनको मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। विकास कुंडू ने बेहतर रैंक प्राप्त कर परिवार व जिले का नाम तो रोशन किया ही है। साथ ही उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया है।
विकास कुंडू की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र की है। उन्होंने दसवीं तक की पढाई गुरु द्रोणाचार्य स्कूल से की। इसके बाद 12वीं तक जींद के डीएवी स्कूल में पढ़ाई की। विकास कुंडू का यह पांचवां प्रयास था। इससे पहले मैंस व साक्षात्कार में वह सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। विकास कुंडू का पिता कर्ण सिंह व माता निर्मला देवी खेती करते हैं। उनको भी अपने बेटे की मेहनत पर भरोसा था। माता व पिता ने बताया कि उनको बचपन से ही विकास में काबिलियत नजर आती थी। वह जिस काम पर लगते थे। उसमें सदैव सफलता प्राप्त करते थे। पहले चार प्रयास में सफल नहीं होने पर उनके मन में डर तो जरूर था, लेकिन भरोसा था कि विकास लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं चुकेगा। विकास के चाचा अनिल कुंडू, सुनील कुंडू समेत अन्य लोगों ने भी बधाई दी।