{"_id":"6574b39362492b759b0182a6","slug":"vigilance-investigation-will-be-done-on-all-amrit-sarovars-of-the-district-jind-news-c-199-1-jnd1001-9946-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले के सभी अमृत सरोवरों की होगी विजिलेंस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले के सभी अमृत सरोवरों की होगी विजिलेंस जांच
Sun, 10 Dec 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में जिन 70 से अधिक तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार करके 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है, अब उनकी जांच विजिलेंस द्वारा करवाई जाएगी। प्रशासन के पास इन तालाबों के काम अधूरे छोड़कर बिल पास करवाने की शिकायतें आ रही थी। यह आदेश सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इसके अलावा कई अधिकारियों को बैठक से गैर हाजिर रहने पर नोटिस जारी किए गए।
जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने की। बैठक में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कुछ गांवों में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का सही तरीके से काम नहीं होने का मुद्दा उठाया। इसके बाद सांसद रमेश कौशिक ने इनकी जांच के आदेश दिए। सांसद ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि देवीलाल चौक पर रेलवे लाइन के नीचे से पैदल अंडरपास का जल्द निर्माण करवाया जाए।
बाॅक्स
जींद-रोहतक नेशनल हाईवे का होगा क्वालिटी टेस्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को रोहतक-जींद नेशनल हाईवे का क्वालिटी टैस्ट करवाने और जींद-नरवाना नेशनल हाईवे को चैक कर इसको जहां-जहां खराब है, तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश भी सांसद ने दिए। सांसद ने एनएच 152-डी पर चाबरी रोड को बनवाने और इंटरचेंज बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी मोहम्मद इमरान रजा, भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, कर्मवीर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
09जेएनडी03 : लघु सचिवालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद रमेश कौशिक। संवाद