फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Video will be made secretly of encroachment in the market, shopkeepers will be invoiced

बाजार में अतिक्रमण का चुपके से बनाया जाएगा वीडियो, दुकानदारों के किए जाएंगे चालान

Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Video will be made secretly of encroachment in the market, shopkeepers will be invoiced
पत्रकारों से बातचीत करते डीसी डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि शहर में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण त्योहारी सीजन में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस अतिक्रमण की चुपके से वीडियो बनाया जाएगा और दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। यदि इसके बाद भी दुकानदार नहीं माने तो उनका सामान जब्त करके नीलाम किया जाएगा। यह राशि नगर परिषद के खाते में जमा करवाई जाएगी। इसके अलावा अवैध कब्जे करके बनाई गई बिल्डिंग भी गिराई जाएंगी। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवीलाल चौक पर चल रहा अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। यदि मौसम सही रहा तो एक माह के अंदर इसकी शुरुआत कर जनता को सौगात दी जाएगी। अंडरपास समेत सभी विकास परियोजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय पर पूरा करें ताकि जनता को सही समय पर उसका लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह अपनी पराली का निस्तारण खेत में ही करे। पराली का निस्तारण करने से किसान तीन हजार रुपये तक कमा सकता है लेकिन यदि वह उसे जलाएगा तो प्रशासन 15 हजार रुपये जुर्माना लगाएगा। ऐसे में किसानों को अब सोचना है कि वह तीन हजार लाभ कमाना चाहते हैं या फिर 15 हजार रुपये जुर्माना भरना चाहते हैं। मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर उडनदस्ते व सेटलाइट से भी निगाह रखी जा रही है ताकि वातावरण में प्रदूषण नहीं फैले और आमजन का स्वास्थ्य ठीक रहे।
विज्ञापन

मंडी में फसल सूखाकर लाएं किसान
अनाजमंडियों में धान की फसल खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस बार जिला में दो लाख मीट्रिक टन धान का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल अनाज मंडियों में ग्रेड-ए धान की 40 हजार मीट्रिक टन की आवक हुई है और 20 हजार मीट्रिक टन धान का उठान कर लिया गया है। किसी भी किसान को मंडियों में फसल बेचने के दौरान कोई परेशानी न आए इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रकार के प्रबंध पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने किसानों अपील की है कि वह मंडियों में फसल सुखाकर लाएं ताकि फसल की बिक्री तुरंत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में केवल ग्रीन पटाखे ही बजाने की अनुमति
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में केवल ग्रीन पटाखे बजाने की ही अनुमति है। दूसरे पटाखे जलाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने जिले में ग्रीन पटाखों की उपलब्धता के बारे में कहा कि यदि कोई ग्रीन पटाखे मंगवाना चाहता है तो जिला प्रशासन डीलर का नंबर उपलब्ध करवा सकता है।

चाबरी गांव के लोगों की समस्या होगी दूर
डीसी ने कहा कि गांव चाबरी के पास 152-डी राजमार्ग पर रास्ते की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों की समस्या का समाधान हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों से बारे में बातचीत कर ली गई हैं। यहां पर अंडरपास बनाकर व्यवस्था की जाएगी। इस अंडरपास का डिजाइन इस प्रकार बनाया जाएगा ताकि इसमें बरसाती पानी जमा नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed