फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vehicles removed from in front of the Civil Hospital's emergency ward

Jind News: नागरिक अस्पताला की इमरजेंसी के सामने से हटवाए वाहन

Thu, 10 Sep 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicles removed from in front of the Civil Hospital's emergency ward
10जेएनडी05: अमर उजाला के सात सितंबर के अंक में प्रका​शित समाचार। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या को लेकर प्रकाशित अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी गेट के सामने से बाइक और कार हटवा दी हैं। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करवाने के लिए चार सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


अब अस्पताल में प्रवेश करने वाले बाइक और कार चालकों को इमरजेंसी व भवनों के सामने वाहन खड़ा करने के बजाय पार्किंग में भेजा जा रहा है। अमर उजाला ने सात सितंबर के अंक में ‘लाखों की पार्किंग खाली, अस्पताल के भवनों के सामने रोज खड़े रहते 500 से ज्यादा वाहन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें नई पार्किंग के खाली रहने, पुराने और नए भवन के सामने वाहनों के जमावड़े तथा इमरजेंसी गेट के पास वाहनों के खड़े होने से एंबुलेंस और मरीजों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन


खबर पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। चार सिक्योरिटी गार्ड वाहनों की निगरानी कर रहे हैं और इमरजेंसी के सामने वाहन खड़ा करने वालों को पार्किंग में भेज रहे हैं। इससे इमरजेंसी गेट के आसपास रास्ता काफी हद तक खाली हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1700 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी होती है। पहले इमरजेंसी के सामने वाहन खड़े होने से एंबुलेंस को रास्ता मिलने और गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर से अंदर ले जाने में परेशानी होती थी। अब रास्ता खुला रहने से जरूरत के समय एंबुलेंस सीधे इमरजेंसी गेट तक पहुंच सकेगी।



बाक्स
इमरजेंसी के सामने कुछ मरीज व तामीरदार वाहनों को खड़ा करके रास्ते को बाधित कर रहे थे। अब इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाकर वाहनों को पार्किंग में लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
--डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।

10जेएनडी05: अमर उजाला के सात सितंबर के अंक में प्रकाशित समाचार।  संवाद

10जेएनडी05: अमर उजाला के सात सितंबर के अंक में प्रकाशित समाचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed