फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Valmiki Jayanti state level function in Jind CM Nayab Saini and minister attend

वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह: जींद पहुंचे सीएम सैनी, मंच पर आधा दर्जन मंत्री, खचाखच भरा पंडाल

Sun, 24 Nov 2024 02:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2024 02:39 PM IST
सार

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने 56 दिन में 10 हजार युवाओं को नौकरी दी। अब जींद नो नेशनल हाईवे से जुड़ चुका है।

विज्ञापन
Valmiki Jayanti state level function in Jind CM Nayab Saini and minister attend
जींद वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जिला जींद में मनाए जा रहे वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच चुके हैं। उनके साथ शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पीडब्ल्यू मंत्री रणवीर गंगवा, केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा, विधायक श्याम सिंह राणा, रामकुमार गौतम, कपूर सिंह वाल्मीकि भी मंच पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने 56 दिन में 10 हजार युवाओं को नौकरी दी। अब जींद नो नेशनल हाईवे से जुड़ चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जींद में अब उद्योग लगा दो। यहां के युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोग धरने प्रदर्शन करते है। ये उद्योग चलने नहीं देंगे। डिप्टी स्पीकर ने जींद के लोगों से आहवान किया कि अब धरने प्रदर्शन करने बन्द कर दो। मुख्यमंत्री यहां बड़े बड़े उद्योग लगाएंगे, जिससे यहां के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन




संबोधन से पहले सिस्टम हुआ बंद, सीएम ने जताई नराजगी
जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाल्मीकि जयंती समारोह में संबोधन शुरू किया, उसी समय साउंड सिस्टम बंद हो गया। फिर 3-4 मिनट मुख्यमंत्री का संबोधन रुका रहा। मुख्यमंत्री ने मंच से ही कर्मचारियों को हिदायत दी कि साउंड सिस्टम को समय से दुरुस्त रखा करो। उसके बाद साउंड सिस्टम ठीक हुआ। 3 से 4 मिनट बाद मुख्यमंत्री का दोबारा संबोधन शुरू हुआ। साउंड सिस्टम बंद होने पर सीएम सैनी ने नराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed