{"_id":"6990bd31d7226755bc063fb8","slug":"valentines-day-celebrations-in-the-city-jind-news-c-199-1-jnd1010-148552-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में वैलेंटाइन डे की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में वैलेंटाइन डे की रही धूम
Sat, 14 Feb 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी35: वैलेंटाइन डे को मनाते हुए कपल। संवाद
जींद। 14 फरवरी को शहर में वैलेंटाइन डे की धूम रही। सुबह से ही बाजार, रेस्टोरेंट और पाकोZं में रौनक रही। लाल गुलाब, टेडी बियर, चॉकलेट की मांग रही।
शहर के मुख्य बाजारों में गिफ्ट आइटम 50 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक बिके। खासकर हार्ट शेप गिफ्ट, फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड मग और ज्वेलरी की बिक्री अच्छी रही। बेकरी दुकानों पर हार्ट शेप केक की बुकिंग पहले से ही फुल रही। कई रेस्टोरेंट और कैफे ने भी इस मौके पर विशेष ऑफर और सजावट की व्यवस्था की, जहां कपल्स ने अपने खास पलों को सेलिब्रेट किया।
युवाओं ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस दिन को खास बनाया। हालांकि कुछ सामाजिक संगठनों ने इस दिन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप सादगी से मनाने की अपील भी की।