{"_id":"6559071bc8c40f5c470be1a4","slug":"vaghela-and-akhilesh-will-come-to-mla-kundus-rally-today-jind-news-c-199-1-sroh1007-8910-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक कुंडू की रैली में आज आएंगे वाघेला और अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक कुंडू की रैली में आज आएंगे वाघेला और अखिलेश
Sun, 19 Nov 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
रैली स्थल का अपने साथियों के साथ निरीक्षण करते विधायक बलराज कुंडू। संवाद
जींद। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू प्रदेश की राजनीतिक राजधानी जींद में रविवार को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। महम विधानसभा क्षेत्र से निकलकर जींद में उनकी यह पहली रैली होगी। जनसेवा संकल्प रैली के माध्यम से बलराज कुंडू लोगों का विश्वास जीतने का काम करेंगे। रैली पर सभी पार्टियों की नजर है। यदि रैली सफल रही तो विधायक पूरे प्रदेश में अपना वजूद कायम कर सकेंगे। रैली में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला भी आएंगे।
बलराज कुंडू महम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। उन्होंने शुरू में भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया था, लेकिन 2020 में उन्होंने भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने अपना वर्चस्व पूरे प्रदेश में कायम करने का फैसला किया। इसी वर्ष जनवरी महीने में उन्होंने नारनौल के नांगल चौधरी विधानसभा से अपनी पदयात्रा शुरू की थी, जो दो महीने में चंडीगढ़ में पूरी हुई थी। इस पदयात्रा से बलराज कुंडू को काफी जनसमर्थन मिला था। बलराज कुंडू ने अक्तूबर महीने में अपनी नई हरियाणा जनसेवक पार्टी का गठन कर दिया। इसके बाद उन्होंने जींद जिले में अपना राजनीतिक घर बना लिया। लगातार जींद में कार्यक्रम शुरू किए। बलराज कुंडू ने जुलाना हलके के हर गांव से छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा भी शुरू की है। बलराज कुंडू का दावा है कि वह राजनीति से व्यवस्था परिवर्तन करेंगे। परिवर्तन की इस मुहिम को लेकर ही वह लोगों का समर्थन मांग रहे हैं। बलराज कुंडू ने पहले एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जींद में रैली करने का एलान किया था, लेकिन बाद में इसे 19 नवंबर कर दिया गया। जींद की रैली के माध्यम से बलराज कुंडू अपनी राजनीतिक ताकत का पूरे प्रदेश में लोहा मनवाने का प्रयास करेंगे। यदि रैली में अच्छी खासी भीड़ जुटी तो फिर सभी पार्टियां बलराज कुंडू पर डोरे डालने की कोशिश करेंगी और यदि भीड़ नहीं जुटी तो फिर बलराज कुंडू का राजनीतिक सफर महम में ही सिमट कर रह जाएगा। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं युवा चेहरे अखिलेश यादव तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला को रैली में बुलाकर बलराज कुंडू ने अपने राजनीतिक संबंधों को भी पहली बार उजागर किया है। अब देखना होगा कि रैली में कितनी भीड़ आती है और बलराज कुंडू का प्रदेश की राजनीति में क्या कद तय होता है।
15 हजार कुर्सियां, दो बड़ी स्टेज तैयार
जनसेवा संकल्प रैली को लेकर एकलव्य स्टेडियम में 15 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा दो बड़ी स्टेज भी बनाई गई हैं। ताकि राजनेताओं को बैठने में कोई परेशानी नहीं हो। वहीं रैली में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए खुले में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यदि सभी कुर्सियाें पर लोग नजर आए तो फिर बलराज कुंडू की हरियाणा में राजनीतिक रूप से अलग पहचान होगी।