फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vactINATION compaion

टीकाकरण के ड्राइव थ्रू अभियान पर टिकी स्वास्थ्य विभाग की नजरें

Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
vactINATION compaion
नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Jind
स्वास्थ्य विभाग अब रविवार को सेक्टर-8 में स्थित पॉलीक्लीनिक में किए जाने वाले ड्राइव थ्रू अभियान की तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत सुबह नौ बजे से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इसमें लोगों को अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगाई जाएगी, उनको नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमों का गठन किया है ताकि लोगों को गाड़ी में बैठे-बैठे लंबा इंतजार नहीं करना पड़े। यदि पॉलीक्लीनिक में यह अभियान सफल रहा तो इसके बाद अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी ड्राइव थ्रू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर पूनिया ने बताया कि सेक्टर-8 के पॉलीक्लीनिक में काफी खुली जगह है। यहां पर आराम से गाड़ी पोर्च के नीचे आ सकती है और फिर वैक्सीन लगवाने के बाद लोग घर की तरफ सीधे निकल सकते हैं। यह अभियान कोरोना वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने में काफी कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 6613 लोगों को पहली तथा 1813 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 2175 लोगों को पहली तथा 808 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1059 लोगों को पहली तथा 569 को दूसरी डोज लगाई गई। शुक्रवार को 9847 लोगों को पहली तथा 3190 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 591998 को पहली तथा 170570 लोगों को दूसरी डोज लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed