फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vaccination of daughters is essential for proVaccination of daughters is essential for protection against cervical cancer: Dr. Dikshatection against cervical cancer: Dr. Diksha

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों का टीकाकरण जरूरी : डॉ. दीक्षा

Thu, 23 Apr 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of daughters is essential for proVaccination of daughters is essential for protection against cervical cancer: Dr. Dikshatection against cervical cancer: Dr. Diksha
23जेएनडी15: डॉ. दीक्षा।
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगूरां में एचपीवी वैक्सीन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने की। उन्होंने आशा वर्करों और ग्रामीणों को महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. दीक्षा ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण महिलाओं के लिए घातक हो सकता है लेकिन समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अब 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीका सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे समाज में फैली किसी भी तरह की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगूरां पीएचसी के अधीन दालमवाला, दिल्लूवाला और अलेवा सीएचसी में अब तक 13 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, लैब तकनीशियन रवि ढिल्लों, राकेश, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed