{"_id":"66a3fed0e45fa980ed0eda84","slug":"union-delegation-met-deo-regarding-problems-jind-news-c-199-1-jnd1001-120590-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समस्याओं को लेकर डीईओ से मिला संघ प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समस्याओं को लेकर डीईओ से मिला संघ प्रतिनिधिमंडल
Sat, 27 Jul 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी43: जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा को प्रतिमा देते हुए संघ पदाधिकारी। स्रोत संघ
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी शुक्रवार को छात्रों व अध्यापकों की समस्याओं को दूर करने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा से विचार-विमर्श किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रधान सत्यपाल पातलान ने बताया कि एससी, बीसी, बीपीएल छात्रों को प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ समय पर नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने के साथ-साथ छोड़ने की समस्या बढ़ रही है, जिसके कारण बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि योजनाओं का समय पर लाभ देने के लिए डीडीओ के माध्यम से छात्रों के खाता में राशि जमा करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि छात्रों को लंबी प्रक्रिया तथा कार्यालयों की लापरवाही से बचाया जा सके। उन्होंने अध्यापकों की समस्याओं के बारे में बताया कि एलटीसी, एसीपी, के केसों को यथाशीघ्र निपटाया जाए। वरिष्ठता सूची को रोस्टर बिंदु के हिसाब से तैयार किया जाए। एससी अध्यापकों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए। जिलास्तर पर हर माह संघ के साथ बैठक सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान रणधीर रंगा, सुभाष ग्रोवर, तारा देवी, रामशरण, केहर सिंह, जोगेंद्र, सुरेश मौजूद थे।