{"_id":"65da425b1f8a6c1cbd0ab2e5","slug":"underpass-will-also-be-built-at-the-railway-gate-behind-the-mini-secretariat-jind-news-c-199-1-sroh1007-113477-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लघु सचिवालय के पीछे रेलवे फाटक पर भी बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लघु सचिवालय के पीछे रेलवे फाटक पर भी बनेगा अंडरपास
Sun, 25 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद शहर के एकमात्र रेलवे फाटक से भी अब लोगों को छुटकारा मिलेगा। लघु सचिवालय के पीछे न्यू इंम्पलाइज कॉलोनी में जाने के लिए रेलवे फाटक को पार करना पड़ता है। अब यहां पर भी अंडरपास बनाया जाएगा। इस पर 2.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 26 फरवरी को शिलान्यास होगा।
कॉलोनी में जाने वाले रास्ते पर लघु सचिवालय के पीछे एक फाटक है। इस कॉलोनी की आबादी लगभग तीन हजार है। इसके अलावा इस कॉलोनी के अंदर से सीधी गली रोहतक रोड पर भी निकली है। बहुत से लोग इस कॉलोनी के अंदर से बनी चौड़ी सड़क से रोहतक रोड पर निकलते हैं। यहां फाटक होने से लोगाें को परेशानी होती है। अब यहां पर अंडरपास बनेगा तो शहर की एकमात्र रेलवे फाटक से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके अंदर से बस तथा ट्रक आसानी से गुजर सकते हैं। विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि अंडरपास का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को करेंगे।