फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   under the pretext of plot registration

Jind News: प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 5.10 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
under the pretext of plot registration
जींद। श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति से प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 5.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी जसवीर मदान के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

श्याम नगर निवासी जगदीश ने एफआईआर में बताया कि वह चिनाई का काम करता है। उन्होंने 12 अप्रैल 2021 को श्याम नगर कॉलोनी में 116 वर्ग गज का एक प्लॉट जसवीर मदान से 4.40 लाख रुपये में खरीदा था। प्लॉट की पूरी रकम अदा कर दी गई थी और इसके लिए फुल पेमेंट एग्रीमेंट भी किया गया था। आरोप है कि प्लॉट का सौदा करते समय जसवीर ने उसे बताया था कि उसने प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है और वह बिना किसी चिंता के प्लॉट खरीद सकता है।
विज्ञापन

साथ ही प्लॉट की उसके नाम रजिस्ट्री करवाने की जिम्मेदारी भी ली थी। रजिस्ट्री के खर्च के नाम पर उससे 70 हजार रुपये नकद भी लिए गए, लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई गई। वह कई बार आरोपी के घर जाकर रजिस्ट्री करवाने की मांग कर चुका है, लेकिन हर बार उसे आश्वासन दिया जाता रहा। आरोप है कि अब आरोपी रजिस्ट्री करवाने से साफ इनकार कर रहा है और दोबारा प्लॉट की बात करने पर जान से मारने की धमकी देता है। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed