{"_id":"6a91ce975c98183cb400f76d","slug":"two-youths-stole-the-inverter-and-battery-after-showing-a-fake-payment-ticket-jind-news-c-199-1-sroh1006-159260-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फर्जी पेमेंट का टिक दिखा इन्वर्टर-बैटरी ले उड़े दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फर्जी पेमेंट का टिक दिखा इन्वर्टर-बैटरी ले उड़े दो युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। पुराने बस स्टैंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान पर दो युवकों ने मोबाइल पर ऑनलाइन भुगतान सफल होने का निशान दिखाकर दुकानदार के सेल्समैन को झांसे में ले लिया। आरोपी 18,800 रुपये कीमत की लुमिनस कंपनी की बैटरी और अमेज कंपनी का इन्वर्टर लेकर स्विफ्ट कार से फरार हो गए।
चार दिन बाद बैंक खाते की जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना के मोई हुड्डा निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है।
23 अगस्त को वह किसी काम से बाहर गए हुआ थे। उस समय दुकान पर लिजवाना कलां निवासी उनका सेल्समैन राजेश मौजूद था।
दोपहर के समय दो युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने लुमिनस कंपनी की बैटरी व अमेज कंपनी का इन्वर्टर पसंद किया। सामान पसंद आने के बाद दोनों ने खरीदारी करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने के लिए दुकान का स्कैनर मांगा। आरोप है कि युवकों ने गूगल पे के माध्यम से स्कैनर पर भुगतान किया।
विज्ञापन
भुगतान के बाद युवकों ने अपने मोबाइल पर पेमेंट सफल होने का टिक का निशान सेल्समैन को दिखाया। राजेश ने भुगतान समझ लिया और दोनों युवकों को इनवर्टर व बैटरी दे दी। आरोपियों ने सोनू निवासी रिढाणा के नाम से 18,800 रुपये का बिल भी कटवाया।