{"_id":"6987989646ee477ce20ddafb","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-an-out-of-control-car-jind-news-c-199-1-jnd1010-148175-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेकाबू कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेकाबू कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, मौत
Sun, 08 Feb 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
7जेएनडी15 : हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत राहगीर
अलेवा/जुलाना। जिले में शुक्रवार देर रात सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। नगूरां के पास बेकाबू कार की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई जबकि गतौली गांव के निकट कार-ट्रक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा नगूरां स्थित 132 केवी बिजली पावर हाउस के समीप शुक्रवार रात को लगभग नौ बजे हुआ। हसनपुर निवासी रोहित ने बताया कि 40 वर्षीय पिता कृष्ण नगूरां में सैलून चलाते थे। शुक्रवार रात काम खत्म कर दोस्त लिजवाना कलां निवासी करीब 36 वर्षीय धर्मबीर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
पावर हाउस के पास बाइक खड़ी करके दोनों सड़क किनारे खड़े थे तभी असंध की ओर से आ रही कार ने इनको टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूसरा हादसा जुलाना क्षेत्र के गतौली गांव के पुल के पास हुआ। झांझ खुर्द निवासी 23 वर्षीय अमन रात करीब 11 बजे कार से जींद से रोहतक जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गतौली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया। हादसों की जांच जारी है।