फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths arrested in Rahul murder case

Jind News: राहुल हत्याकांड मामले में दो युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 17 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in Rahul murder case
राहुल हत्याकांड मामले में दो युवक गिरफ्तारदोस्त के साथ मिलकर छोटे भाई ने की थी हत्या--11 फर
सफीदों। मोरखी के पास ड्रेन में मिले युवक की हत्या मृतक के छोटे भाई रोहित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। आरोपी घर में आपसी कलह से परेशान था और इसको लेकर उसने अपने भाई राहुल की हत्या करने की योजना बनाई थी। दस फरवरी रात को आरोपी गांव के ही अपने दोस्त मामन के साथ ड्रेन के पास गया हुआ था। उसने राहुल को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और उसके बाद उस पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह ड्रेन में फेंक दिया था। यह खुलासा आरोपी रोहित ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

11 फरवरी को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मोरखी के पास ड्रेन में एक युवक का शव तैर रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डे्रन से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राहुल के तौर पर हुई थी। मृतक राहुल के पिता राजबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसका बेटा राहुल शराब और सुल्फा पीने का आदी था। इसके कारण दस फरवरी को राहुल का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। इसकी वजह से राहुल की पत्नी दस फरवरी अपनी माता के साथ मायके चली गई थी। फिर राहुल भी सुबह ही घर से चला गया था, लेकिन वह घर पर नहीं आया। 11 फरवरी को उन्हें पता चला कि राहुल का शव ड्रेन में तैर रहा है। उसने बताया था कि उसके बेटे की मृत्यु शराब और सुल्फा (चरस) ज्यादा पीने के कारण नहीं हुई है बल्कि उसकी किसी ने सिर पर चोट मारकर हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए मोरखी गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित और 27 वर्षीय मामन को गिरफ्तार किया है। रोहित घर में कलह के कारण रोहित से तंग था। इसलिए उसने दोस्त के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--गौरव शर्मा, डीएसपी, सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed