फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths arrested for betting on cricket match

Jind News: क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for betting on cricket match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। उनकी पहचान शिव कॉलोनी निवासी सुनील व अरुण के रूप में हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अर्बन इस्टेट में मकान नंबर 2000 में ऊपर के भाग में किराये पर रहने वाले दो युवक क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने का काम करते हैं। पुलिस ने दबिश दी तो वहां दो युवक क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने का काम कर रहे थे। उनके पास से एक लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, अन्य सामान व 18300 रुपये बरामद हुए। इस दौरान दोनों लड़कों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed