{"_id":"6081c4898ebc3e8da90d75da","slug":"two-people-accused-of-cheating-arrested-by-greed-to-give-three-times-money-to-people-jind-news-rtk605590121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को तीन गुना पैसे देने का लालच देकर ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को तीन गुना पैसे देने का लालच देकर ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। संवाद
- फोटो : Jind
रुपये को तीन गुना करने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने झांझ शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात में गिरफ्तार किए गए आरोपियोें से नोटों जैसे कागज के 20 बंडल मिले हैं। आरोपी बाइक पर सवार होकर लोगों को पैसे तीन गुना करने का लालच देकर जाल में फंसाते थे। इनमें एक युवक नकली नोटों का बंडल का थैला अपने पास रखता था और पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराकर उनसे राशि छीनने का काम करता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी जींद के घोघड़ियां गांव का तो दूसरा फतेहाबाद जिले का रहने वाला है।
सीआईए स्टाफ के एएसआई सुरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात को पटियाला चौक की तरफ गश्त पर गए हुए थे। इस दौरान उनको सूचना मिली की एक बाइक पर सवार दो युवक लोगों को राशि तीन गुना करने का लालच देकर असली के बदले में नकली नोट देकर ठगने का काम करते हैं। इनमें से एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी है और लोगों को वर्दी का डर दिखाता है। बाद में पैसे छीनकर फरार हो जाता है।
उन्होेंने बताया कि सूचना के आधार पर जब शुगर मिल के पास छापा मारा गया तो वहां पर एक बाइक पर सवार होकर दो युवक जाते हुए दिखाई दिए। दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस की वर्दी पहने युवक के बैग से 100-100 रुपये के 18 और 500 रुपये के दो बंडल मिले। 100 के नोट वाले बंडल में दोनों तरफ 36 और 500 नोट के बंडलों पर दोनों तरफ चार नोट असली लगे थे। बाकी नोट के रंग जैसे साधारण कागज थे। पूछताछ में पता चला कि एक युवक घोघड़ियां गांव का रहने वाला आशू उर्फ भील और दूसरा फतेहाबाद जिले के भुना का रहने वाला विनोद उर्फ चुहिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नाटकीय रूप में करते थे ठगी
दोनों युवक नाटकीय रूप में लोगों को ठगने का काम करते थे। आशु उर्फ भील लोगों को अपने झांसे में लेकर पैसे बदलने का काम करता था। इस दौरान वहां पर पुलिस की वर्दी में विनोद पहुंच जाता था। भील उसी दौरान पुलिस आने का शोर मचाता और लोगों से असली पैसे लेकर फरार हो जाता था।
गिरोह में हैं 15 से 20 लोग
इस ठग गिरोह में 15 से 20 लोग शामिल हैं। इन सभी पर पहले से ही धोखाधड़ी कर लोगों को ठगने के आरोप में मामले दर्ज हैं। इनमें से कई लोग पहले से ही जेल में बंद हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी धोखाधड़ी के मामले में जमानत पर चल रहे थे। इनके खिलाफ सफीदों, हिसार, फतेहाबाद समेत कई थानों में मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया
रुपये तीन गुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने के दोनों आरोपी आशु उर्फ भील व विनोद उर्फ चुहिया को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के पास से उचाना से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी की अब तक कितने लोगों को ठग चुके हैं और नकली नोट कहां से लाते हैं।
दिनेश कुमार सदर थाना प्रभारी जींद।