फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two lakhs of rupees were being sought for agreement with the accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी से समझौते के लिए दो लाख रुपये की हो रही थी मांग

Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs of rupees were being sought for agreement with the accused of rape
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मचारी और ग्रामीण। - फोटो : Jind
गांव पाजू खुर्द में एक 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पर 17 अक्तूबर को गांव की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मृतक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद युवक परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने मंगलवार सुबह खेत में जाकर आम के पेड़ पर फंदा लगा लिया। युवक को फंदे पर लटका देखकर एक किसान ने इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुला लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला के पति और एक सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव के सरपंच ने पहले तो महिला के साथ मिलकर उसके पति पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाया। अब समझौते के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने अपने पति को बचाने के लिए 80 हजार रुपये महिला के पति व सरपंच को देने का प्रयास भी किया, लेकिन वह दो लाख की मांग पर अड़े रहे। महिला ने कहा कि यह 80 हजार रुपये भी उसने मुश्किल से इकट्ठा किए थे। इनमें से 25 हजार रुपये भाई से, 30 हजार रुपये ननद से और 17 हजार रुपये गोल्ड लोन पर लेकर इकट्ठा किए थे। महिला ने कहा कि दोनों ने उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक की दो बेटियां और दो बेटे हैं। मृतक तथा उसकी पत्नी मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करते थे। अब युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी के सामने अपने बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घर में दूसरा कोई कमाने वाला नहीं बचा है। इसके अलावा मृतक की बुजुर्ग मां भी बीमार रहती है। मृतक के पिता की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed