फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two day state level science conference in crsu from 16 february

जींद: सीआरएसयू में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विज्ञान सम्मेलन 16 फरवरी से

Thu, 09 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
two day state level science conference in crsu from 16 february
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जादूगर किस तरह करतब दिखाता है, वह कैसे अचंभित करने के लिए क्या-क्या विधि अपनाता है, यह सब जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 16-17 फरवरी को देखने को मिलेगा। सीआरएसयू में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नौंवी से पीएचडी तक के विद्यार्थी भाग लेंगे, जो अपने-अपने आविष्कार, भविष्य की जरूरतें और अपने बनाए मॉडल प्रस्तुत करेंगे। पूरे आयोजन पर सीआरएसयू दस लाख रुपये खर्च करेगा।
प्रदेशभर में पहली बार ऐसा विज्ञान सम्मेलन होने जा रहा है, जिसके आयोजन का जिम्मा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को मिला है। 16 व 17 फरवरी को होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर से 800 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक चमत्कार दिखाएंगे। कोई भी जादूगर अपने जादू के खेल को दिखाते समय किन-किन वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करता है, उसके बारे में भी इस विज्ञान सम्मेलन में बताया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि यह कोई जादू नहीं, बल्कि विज्ञान पर आधारित है। इसके अलावा देश को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य की क्या जरूरतें हैं, इसके बारे में भी विद्यार्थी अपने विचार रखेंगे तथा अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। इसके अलावा भाग लेने वाले सभी बच्चों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने मॉडल के आधार पर प्रदेशभर में नाम कमाया है, यह विद्यार्थी अपने इन मॉडलों को इस कार्यक्रम में प्रस्तुत करेंगे। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए खाने-पीने व ठहरने का इंतजाम भी विश्वविद्यालय में ही किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेशभर में पहली बार विज्ञान सम्मेलन का मौका चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को मिला है। इसमें छोटे वैज्ञानिक अपने चमत्कार दिखाएंगे और बताएंगे कि वैज्ञानिक तौर पर उनको करके कैसे चमत्कार में बदला जाता है। प्रदेशभर के 800 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रणपाल सिंह, कुलपति, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article