फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two brothers died in a road accident, were returning to the village with groceries

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, किराना की दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे गांव

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in a road accident, were returning to the village with groceries
बलविंद्र सिंह का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। सफीदों-असंध मार्ग पर गांव खेड़ा खेमावती के पास एक सड़क हादसे में आफताबगढ़ निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई गांव में किराना की दुकान चलाते थे। दोपहर को दोनों सफीदों से दुकान का सामान लेकर बाइक पर लौट रहे थे। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आफताबगढ़ गांव निवासी निशान सिंह (28) और बलविंद्र (25) गांव में ही किराना की दुकान चलाते थे। दोनों भाई दो-तीन दिन में एक बार दुकान का सामान सफीदों से लेकर आते थे। मंगलवार को दोनों भाई बाइक पर सफीदों से सामान लेकर आ रहे थे। जब वह खेड़ा खेमावती के पास निर्माणाधीन आईटीआई के पास पहुंचे तो असंध की तरफ से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने दोनों को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने बलविंद्र ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ देर बाद निशान ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार भी पुलिस टीम के साथ नागरिक अस्पताल में पहुंचे और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विदेश जाने की तैयारी कर रहा था निशान
दोनों के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि निशान अभी विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। उसके सभी कागजात पूरे हो चुके थे। अगले सप्ताह ही उसे विदेश जाना था। जरनैल सिंह की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उसके घर के दोनों चिराग एक साथ बुझ गए। निशान सिंह के दो बच्चे हैं जबकि बलविंद्र सिंह ने एक लड़की गोद ली हुई है।

निशान का फाइल फोटो। संवाद

निशान का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed