{"_id":"65ee06c08bbcd0bb080d8984","slug":"two-brothers-beaten-near-julani-gate-jind-news-c-199-1-sroh1009-114164-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलानी फाटक के पास दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलानी फाटक के पास दो भाइयों को पीटा
Mon, 11 Mar 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
जींद। बाइक सवार दो भाइयों का रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दरियावाला गांव निवासी तेज सिंह ने बताया कि वह शहर में नरवाना रोड पर वेल्डिंग की दुकान चलाता है। 8 मार्च की शाम को वह दुकान बंद करने के बाद अपने भाई भीम के साथ दरियावाला घर जा रहा था। जब वह जुलानी फाटक के पास पहुंचे लाठी-डंडे लेकर चार बाइक पर लगभग 15 लोग आए और उन पर हमला कर दिया। पिटाई से उसकी बाजू टूट गई। उसके भाई को भी गंभीर चोट आई। हमलावरों ने मारपीट कर उनको बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राहगीरों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने तेजसिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।