{"_id":"6681c27208550c0f580ccb74","slug":"two-accused-of-cheating-rs-2630-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-119280-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 26.30 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 26.30 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
जींद। दो युवकों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 26.30 लाख रुपये ठगने के दो आरोपियों जुलाना के फतेहगढ़ निवासी राजेश अहलावत व राकेश अहलावत को अलेवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में राजेश अहलावत, राकेश अहलावत, कविता अहलावत व सुमित अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
गांव अलेवा निवासी सदानंद ने पुलिस को दी शिकायत में सात मई को बताया कि नवंबर 2022 में उसके ताऊ के माध्यम से उसकी मुलाकात गांव फतेहगढ़ निवासी राजेश अहलावत से हुई थी। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हो गया। राजेश ने बताया कि वह युवकों को विदेश में भेजता है। राजेश की बातों में आकर उसने अपने भांजे रोहित तथा ताऊ के बेटे सतीश को अमेरिका भेजने के लिए कहा। इसके एवज में राजेश ने 60 लाख रुपये की मांग की गई। अगस्त 2023 में राजेश को 23 लाख रुपये दे दिए गए। दो लाख 30 हजार रुपये राजेश की पत्नी कविता तथा एक लाख रुपये टिकट बनवाने के लिए डलवाए गए।
दोनों बच्चों को अमेरिका भेजने के नाम पर राजेश तथा उसके परिजनों ने कुल 26 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों युवकों को दुबई ले जाया गया। इसके बाद आगे अमेरिका नहीं भेजा गया और उनको लंबे इंतजार के बाद वापस आना पड़ा। जब वापस आकर राजेश से रुपये वापस मांगे, उसने रुपये देने के बजाया उसे धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने राजेश अहलावत व राकेश अहलावत को काबू कर लिया है।ह