{"_id":"67a1107a987d9bc5bf0b98d5","slug":"two-accused-arrested-for-withdrawing-rs-4030-lakh-from-deceaseds-account-jind-news-c-199-1-sroh1006-129477-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मृतका के खाते से 40.30 लाख रुपये निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मृतका के खाते से 40.30 लाख रुपये निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
03जेएनडी35-पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : आलू के साथ सौंफ की सहफसल।
जींद। फर्जी कागजात तैयार कर मृतका के बैंक खाते से 40 लाख 30 हजार 100 रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से ठगी किए गए चार लाख रुपये बरामद कर लिए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 15 शिव कॉलोनी सफीदों निवासी वावेल जैन और वार्ड नंबर-17 सफीदों निवासी विवेक के तौर पर हुई है।
स्टेट बैंक आफ इंडिया मैनेजर प्रवीण कुमार ने 17 नवंबर 2021 को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बैंक कर्मचारी गौरव इंदोरा और सुशील कुमार ने गैर कानूनी तरीके से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सफीदों के मृतका खाताधारी सावित्री देवी के खाते सफीदों शाखा से पिल्लूखेड़ा शाखा में फर्जी कागजात के आधार पर तब्दील कर फर्जी तरीके से खाते से 46 लाख 30100 रुपये फर्जी हस्ताक्षर करके गैर कानूनी तौर से निकाल लिए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
वर्जन
इस मामले में दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से दो-दो लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके उन्हें जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
-दीवान सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा