{"_id":"60e4a14f8ebc3ec205120efc","slug":"two-accused-arrested-for-shooting-a-person-in-ramraye-village-sent-to-jail-jind-news-rtk616416996","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराये गांव में व्यक्ति पर गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराये गांव में व्यक्ति पर गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
रामराये गांव में ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहे व्यक्ति पर हत्या के प्रयास में गोली चलाने के दो आरोपियों रामराये निवासी सुनील उर्फ शीला और आशीष को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मंगलवार को रिमांड पूरा होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामराये निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका गांव के ही आशीष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह वीरवार सुबह अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में जा रहा था तो गांव के बस अड्डे के पास दवाइयों की दुकान से आगे पहुंचा तो आशीष ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे रोक लिया। आशीष के पास पिस्तौल थी, जिससे उसने तीन फायर किए। वह ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
वारदात को अंजाम देने के लिए एक माह पहले लाए थे पिस्तौल
वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कैराना से एक माह पहले ही पांच हजार रुपये में पिस्तौल लेकर आए थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए मौके की तलाश में थे। इसी योजना के तहत आरोपियों एक जुलाई को दो अलग-अलग वारदात को अंजाम दिया था। इसमें एक वारदात में ट्रैक्टर चालक को गोली लगने से बच गई थी तो उसी दिन बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजे को रोककर गोली चलाई थी। जिसमें बाइक चला रहा युवक घायल हो गया था।