फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck catches fire due to short circuit, tyres burnt to ashes

Jind News: शार्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, टायर जलकर राख

Sat, 25 Apr 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck catches fire due to short circuit, tyres burnt to ashes
25जेएनडी14-बरवाला रोड ​स्थित ईक्कस गांव के पास ट्रक में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बरवाला रोड पर ईक्कस गांव के पास शार्ट सर्किट के कारण टायरों से भरे ट्रक में आग लग गई। चार दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से यातायात भी बाधित रहा।
शनिवार सुबह टायरों से भरा ट्रक फैक्ट्री में गुजरात से जींद आ रहा था। जैसे ही ट्रक ईक्कस गांव के पास पहुंचा तो अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही चालक तत्काल ट्रक से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। स्थानीय लोगों सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। बरवाला रोड पर गुजरने वाले वाहनों को भी रोका गया ताकि कोई हादसा न हो। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक के अंदर टायर भरे हुए थे जिसमें जींद पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही शार्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed