फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Troubled by drinking water crisis, people of Om Nagar jammed at Rupee Chowk

पेयजल किल्लत से परेशान ओम नगर के लोगों ने रुपया चौक पर लगातया जाम

Thu, 26 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by drinking water crisis, people of Om Nagar jammed at Rupee Chowk
पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम करते लोग। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। करीब दो साल से पेयजल संकट से जूझ रहे ओम नगर के लोगों ने बुधवार की सुबह रुपया चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार और बिजली निगम निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या के चलते जयति जयति हिंदू महान संगठन और ओम नगर के लोग दोपहर करीब 12 बजे रुपया चौक पर पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि कॉलोनी में दो साल से पेयजल का संकट बना है। जयति जयति हिंदू महान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि ओम नगर में पिछले दो साल से पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है। इसके कारण यहां के लोग पीने के पानी की किल्लत को लेकर दर दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए लगाया गया बोर नीचे बैठ गया है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नया ट्यूबवेल लगाया गया है, लेकिन इसका बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। विभागों का आपसी तालमेल नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचे वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए बिजली व जन स्वास्थ्य के अधिकारियों को बुलाकर मौका दिखा गया है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही है। मौके पर मुकेश रावल, भतेरी, रतीराम, पूनम, अंग्रेजों, रजिया, सुमित, राजू, सोमबीर, अमित, सोमबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed