फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trouble in studies in dilapidated building, increased concern about the safety of students

Jind News: जर्जर भवन में पढ़ाई पर संकट, छात्रों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trouble in studies in dilapidated building, increased concern about the safety of students
02जेएनडी08: स्कूल में लेंटर की दीवार में आई दरार को दिखाते हुए। संवाद
रामराय। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय का भवन जर्जर हालत में है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्कूल की कई दीवारों और कमरों में दरारें आ चुकी हैं जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में आसपास के सात से आठ गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं लेकिन खराब भवन स्थिति के कारण किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है।
विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान मुकेश सैनी ने बताया कि भवन की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय में कई जरूरी सुविधाओं की भी कमी है। एनसीसी गतिविधियों के लिए तीन अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता है। वहीं एनएसक्यूएफ कार्यक्रम के तहत आईटी लैब की जरूरत है। इसके अलावा मिड-डे मील के लिए शेड, विद्यार्थियों के लिए साइकिल स्टैंड और प्रार्थना स्थल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। स्कूल में रंग-रोगन, अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब में नए कंप्यूटर लगाने की भी मांग की गई है ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री को भी कई बार जानकारी दी जा चुकी है लेकिन महीनों बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एसएमसी ने मांग की है कि छात्रों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए विद्यालय भवन की जल्द मरम्मत कराई जाए और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
-आरती देवी, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed