फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students showed the dream of a developed India through colours and words.

Jind News: विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से दिखाया विकसित भारत का सपना

Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students showed the dream of a developed India through colours and words.
फोटो 22जेएनडी12-सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत पहुंची छात्राएं और स्टाफ। स्रोत प्रशासन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में जिला स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। विकसित भारत थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 248 विद्यार्थियों और 155 शिक्षकों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल और डिप्टी स्पीकर के प्रतिनिधि रुद्राक्ष मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र रोड, पुरुषोत्तम शर्मा, रामफल मोरखी, कविता भारद्वाज सहित बीईओ, डीएसएस और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से सामाजिक और विकासात्मक विषयों को उकेरा।
विज्ञापन


वहीं, भाषण में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना, देश के विकास और समाज के प्रति जिम्मेदारियों से जुड़े विचार रखे। प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता प्रदर्शित करने का मंच दिया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें विभिन्न विषयों पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलता है।

जिला स्तरीय परिणामों में कक्षा नौवीं से बारहवीं भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला की संध्या प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद की राखी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद जंक्शन की अंतिम तृतीय रही।

कक्षा नौवीं से बारहवीं चित्रकला प्रतियोगिता में आरोही मॉडल स्कूल नारायणगढ़ की प्रतिभागी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद की प्रतिभागी द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय पहलवान, उचाना की प्रतिभागी तृतीय रही।


कक्षा पहली से आठवीं भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला की रूही ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूमरखा, उचाना की गुरप्रीत ने द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी मसानिया, उचाना की अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed