{"_id":"6ab2ce24a486f412db0fff06","slug":"karsola-won-the-cricket-trophy-by-defeating-ramkali-jind-news-c-199-1-sroh1009-160734-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: करसोला ने रामकली को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: करसोला ने रामकली को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन
22जेएनडी07: विजेता टीम ट्राफी के साथ खुशी मनाते हुए। संवाद
जुलाना। रामकली में दिवंगत विकास मलिक की स्मृति में आयोजित 20वीं दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में करसोला की टीम ने जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबला करसोला व रामकली के बीच हुआ। करसोला की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन ओवर शेष रहते मुकाबला जीत लिया। जीत के बाद करसोला के खिलाड़ियों और समर्थकों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया।
मैच के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों में भी रोमांच बना रहा। करसोला की जीत में कप्तान योगी लाठर की अहम भूमिका रही। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान योगी लाठर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र की कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि कुलदीप रंधावा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। करसोला टीम में योगी लाठर (कप्तान), टिंकू, साहिल, संदीप मास्टर, मनीष, सतीश, अंकित, रोहित, रिंकू, अनुज और अमित में शानदार प्रदर्शन किया।