फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students gave the message of developed India through Rangoli and painting.

Jind News: विद्यार्थियों ने रंगोली और चित्रकला से दिया विकसित भारत का संदेश

Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of developed India through Rangoli and painting.
22जेएनडी17: आरोही मॉडल स्कूल हसनपुर में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली व साथ में मौजूद प्राचार्य
अलेवा। हसनपुर गांव स्थित आरोही मॉडल स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत-2047 विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या ममता शर्मा ने की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाई। इसके अलावा भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी अध्यापिका शीला देवी की देखरेख में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य और उसमें युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सामग्री का प्रयोग करते हुए आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई चित्रकला और रंगोली की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्राचार्या ममता शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अध्यापक नवीन कुमारी, सुशील, सुचित्रा, अंजू, सविता, सुनीता, मधु, सोनू और अमित कुमार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed