{"_id":"6179918ecf4dc361d542ef5d","slug":"treders-arrested-for-duplicate-branding-case-jind-news-rtk6282943152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कंपनी का रैपर लगाकर वनस्पति घी बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कंपनी का रैपर लगाकर वनस्पति घी बेचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के इंद्रा बाजार में 12 जून को पुलिस ने एक गाड़ी से 100 पीपे वनस्पति घी के बरामद किए थे। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंच कर घी के सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब में भेजा था। घी मिलावटी पाया जाने पर आरोपी बरवाला के बसाउ मार्केट निवासी विकास उर्फ मानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
12 जून को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट में कुछ व्यापारी राग कंपनी के नाम के मिलते जुलते रेपर में वनस्पति घी बेच रहे हैं। इसमें लगभग 100 पीपे वनस्पति घी राग के भरे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की और गाड़ी को 100 पीपे राग वनस्पति घी सहित कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा एफ एसओ हर्ष कुमारी को मामले की सूचना दी और प्रत्येक पीपे से घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेज भेजे थे। इसमें जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सस्ते दामों पर वनस्पति घी खरीदकर उस पर महंगे रेट के व अच्छी कंपनी के रेपर लगाकर बाजार में सप्लाई करता था। इस मामले की शिकायत नवरंगपुरा रेलवे क्रॉसिंग अहमदाबाद निवासी आशीष गुप्ता ने की थी। जिसमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सस्ता वनस्पति घी खरीदकर उस पर ब्रांडेड रेपर लगाकर बेचने के आरोपी व लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने व कॉपी राइट एक्ट के आरोपी विकास उर्फ मानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।