{"_id":"63e5429a42983c5ef30d7f83","slug":"transfarmer-stolen-from-farm-jind-news-c-17-1-61734-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: जलालपुर कलां के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जलालपुर कलां के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी
Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
जींद। जलालपुर कलां के खेतों से चोर 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिजली निगम के एसडीओ ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जलालपुर कलां के खेतों में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। निगम को 26 जनवरी को पता चला कि अज्ञात लोगों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी एचसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन